ग्रामीण व नगर इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादवकी रिपोर्ट
अफ़ज़लगढ़ थाना क्षेत्र के ग्रामीण व नगर इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गलियों,

तिराहों और खेतों के रास्तों पर झुंड में घूम रहे आवारा कुत्ते आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा मामला ब्लॉक कासमपुर गढ़ी की पंचायत सलावातनगर के अंतर्गत ग्राम झाड़पुरा का है जहां खेत जा रही एक बुजुर्ग किसान महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झाड़पुरा निवासी मुन्नी देवी (62 वर्ष) पत्नी मुखराम सिंह सैनी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला के हाथ-पैर नोच डाले, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बमुश्किल कुत्तों को भगाकर उनकी जान बचाई। इसके बाद घायल महिला को तत्काल सीएचसी अफज़लगढ़ में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

About the Author
Post Views: 17