इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सेवा समर्पण और मानवता के उद्देश्य से वस्त्र वितरण एवं प्रसाद वितरण का भव्य एवं कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व न्यायमूर्ति रविंद्र सिंह यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव के दिशानिर्देशों के अनुरूप विक्टोरिया होटल एंड बैंक्वेट हॉल, बिजनौर रोड, अमरोहा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध संरक्षक, धार्मिक रामडोल कमेटी एवं विक्टोरिया पब्लिक स्कूल एवं प्रकाश इंटर कॉलेज के संरक्षक शांति प्रकाश यादव द्वारा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव द्वारा प्रदत्त दिशानिर्देशों एवं बहुमूल्य विचारों के आधार पर प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी जनपद अमरोहा संजीव प्रकाश यादव ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की। जिला अध्यक्ष जनपद अमरोहा विमल यादव एवं कोषाध्यक्ष दिनेश यादव के कुशल नेतृत्व, सूझबूझ एवं समन्वय से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मंडल मुरादाबाद संजीव कुमार यादव द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर जनपद अमरोहा सहित जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी लोगों ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बैनर तले आयोजित इस कल्याणकारी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा समाज सेवा के इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।