सहारनपुर के
झारखंड के धालभूमगढ़ में पावर प्लांट निर्माण के दौरान हादसा, दो मजदूरों की मौत..
छुटमलपुर क्षेत्र के गांव सरदाहैडी निवासी सादिक पुत्र सुलेमान इस्तेखार पुत्र आस मोहम्मद की छत्तीसगढ़ राज्य के जमशेदपुर में काम करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदाहैडी निवासी निवासी सादिक पुत्र सुलेमान उम्र (20) इस्तेखार पुत्र आस मोहम्मद उम्र 22 साल झारखंड राज्य में जमशेदपुर के धाभूमगढ पावर प्लांट में कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक 45 फ़ीट ऊंचाई से लिफ्ट नीचे गिर गई जिससे दोनों गंभीर चोटें आईं।हादसे के बाद गांव के साथी मजदूरों द्वारा दोनों को जमशेदपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है पुरे गांव में मातम छा गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़