गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में सक्रिय और प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र तीन दिनों में ही बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिला दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 जनवरी 2026 को बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 13 जनवरी 2026 को बालिका के पिता द्वारा बजरंगगढ़ पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 10/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण प्रजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वरा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोन से कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के परिपालन में बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा अपहृत बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिससे संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर बालिका को खोजने के सघन प्रयास किए गए । अपहृता की तलाश के क्रम में गत् दिनांक 17 जनवरी 2025 को बालिका के संबंध में पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतत: बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
बजरंगगढ़ थाना पुलिस की इस सफल और त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक अंजू तोमर, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, प्रधान आरक्षक मुकेश पारासर, प्रधान आरक्षक राजेश शुक्ला, आरक्षक मुकेश वर्मा एवं आरक्षक भूपेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है ।
=======================
जिला गुना से व्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट