बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: नगरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन के रास्ते किए गए पूरी तरह बंद,,,,,,,
रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा,,,,,,,,,,, दिनांक 20 जनवरी 2026
नगरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन की शिकायत नगरा थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान को सूचना मिली जिस सूचना को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर निर्णायक कदम उठाया।
नगरा थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान एवं अंबाह वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंज ऑफिसर), अंबाह के निर्देशानुसार गठित संयुक्त टीम ने नगरा घाट पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रेत उत्खनन में इस्तेमाल किए जा रहे आवागमन मार्गों को गड्ढे खुदवाकर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे भविष्य में रेत माफियाओं की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और पर्यावरण व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रशासन की आमजन से अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रेत उत्खनन या उससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें। जनसहयोग से ही पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।
प्रशासन सख्त है — रेत माफिया सतर्क रहें,,,,,,,,