✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
दलबल के साथ एनकेजे थाना प्रभारी का सड़क पर पहरा, मुख्य बाजार में किया पैदल मार्च, संदिग्ध वाहनों की तलाशी,
कटनी। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे, आवागमन निर्बाध रूप से चलता रहे, इस बात को ध्यान में रखते हुए एनकेजे पुलिस सड़क से लेकर गली चौराहे तक सतर्कता बरत रही है। दिन ढलने के बाद एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत दलबल के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग में पैदल भ्रमण पर निकले। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए लोगों को सख्त लहजे में हिदायत देने के साथ-साथ शराब पीने और पिलाने वालों पर भी शिकंजा कसा।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने एवं आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में एनकेजे पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्यवाहियों को अंजाम दे रही है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों में शराब पीने और पिलाने वालों की धरपकड़ भी की जा रहे है। आज शाम लगभग आधा दर्जन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाइयां की गई है जो की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रहे थे।