वाराणसी से प्रवीण मिश्रा। इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रभारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी और एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक कैंट शिवाकांत मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक फूलपुर अतुल कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी-2 अभिषेक पाण्डेय को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान इन अधिकारियों द्वारा कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा और जनसेवा में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया है। 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह, स्थान: पुलिस लाइन, वाराणसी
सम्मानित अधिकारी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी (एसीपी दशाश्वमेध), विदुष सक्सेना (एसीपी सारनाथ), शिवाकांत मिश्रा (थाना प्रभारी निरीक्षक कैंट), अतुल कुमार सिंह (थाना प्रभारी निरीक्षक फूलपुर), अभिषेक पाण्डेय (एसओजी प्रभारी-2)