सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर की देवबंद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे 06 अभियुक्तों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में कुल 06 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने सटीक सूचना और घेराबंदी के आधार पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गैंग का सरगना (लीडर) भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं। डोली उर्फ अंकुल (गैंग लीडर) – निवासी ग्राम शिवपुर, देवबन्द। विशाल – निवासी ग्राम सुन्हेटी अलापुर इकबालपुर, हरिद्वार (उत्तराखंड)। अभिषेक – निवासी ग्राम निहालखेड़ी, देवबन्द। रितेश – निवासी ग्राम बहेड़की सादाबाद, हरिद्वार (उत्तराखंड) जुल्फिकार उर्फ बिल्ला – निवासी मौहल्ला पठानपुर, मंगलौर (उत्तराखंड)। अमन सैनी – निवासी कस्बा झवरेड़ा, हरिद्वार (उत्तराखंड)। पुलिस ने बताया कि ये सभी अभियुक्त लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे थे और पुलिस की नजरों से बच रहे थे। गिरफ्तार किए गए सभी 06 अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है और उन्हें समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्यवाही से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय जनता ने पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़