सहारनपुर । पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
जनसुनवाई के दौरान थानों पर पहुंचे नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही कर समाधान कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
इसी क्रम में थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, थाना कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर, थाना मिर्जापुर प्रभारी सूबे सिंह, थाना तितरो प्रभारी सुरेंद्र कुमार तथा महिला थाना निरीक्षक कुसुम भाटी द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर फरियादियों की शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही की रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़