समाजसेवी भंवरलाल खीमावत ने मरीजों को बाटे कंबल। ढोला के निकटवर्ती रानी में जिला अन्धता निवारण पाली के सहयोग एवं पुत्र अभिषेक की स्मृति में श्रीमती कांतादेवी सुभाष जी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के सौजन्य लॉयन्स आई हॉस्पिटल ट्रस्ट रानी के तत्वाधान में विशाल निशुल्क मेगा शिविर का आयोजन श्री पंचमुखी बालाजी धर्मशाला खीमेल में आयोजित किया गया।
लॉयंस आई हॉस्पिटल ट्रस्ट रानी के अध्यक्ष लॉयन नवरतन सी मेहता एवं सचिव व प्रोजेक्ट चैयरमेन लॉयन घीसुलाल चौधरी ने बताया उक्त शिविर भामाशाह एवं दानदाता श्रीमति कान्ता देवी श्री सुभाष जी खिमावत निवासी खीमेल/रानी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे हमारे ट्रस्ट हॉस्पिटल से वरिष्ठ एवं अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बी एल नायक द्वारा 220 मरीजों के आंखों की जांच के पश्चात 40 मरीजों का मोतियाबिंद के लिए चयनित किया गया। जिनका ऑपरेशन लॉयंस आई हॉस्पिटल ट्रस्ट, रानी में निःशुल्क कर लैंस प्रत्यारोपण किया गया।
साथ ही हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीरा राघव रेड्डी द्वारा 70 मरीजों की जांच की गई।, जनरल फिजिशियन डॉक्टर मिनाक्षी चौधरी द्वारा 32 मरीज तथा दन्त रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विदुषी मेहता द्वारा 27 मरीजों की जांच की गई। जरुरतमंद मरीजों को 189 नजर के चश्मे भी दिए गए।
शिविर में मोतियाबिंद चयनित किए गए मरीजों का ऑपरेशन कर उन्हें भंवरलाल जी खिमावत के कर कमलों द्वारा कंबल भेंट किए ।शिविर में श्रीमती कांतादेवी सुभाषजी खिमावत चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के प्रतिनिधि श्री भंवर लालजी खिमावत का भी शिविर में सहयोग रहा,जिनका माला, साफा व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
उक्त शिविर में हॉस्पिटल व्यवस्थापक महेश कुमार व महिपाल राठौड़ तथा हॉस्पिटल कर्मचारी अमरलाल, पेप सिंह, नरपत सोमपुरा, प्रियंका कंवर,दरिया आदि का विशेष सहयोग रहा।
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत कि रिपोर्ट।