जाकिर झंकार | आहवा
नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आहवा तालुका के नॉन मिशन क्लस्टर मोरजीरा, महलपाड़ा एवं गाढ़वी के इच्छुक किसानों के लिए आहवा सेवाधाम में जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 310 किसान उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र वघई के वरिष्ठ वैज्ञानिक, आत्मा परियोजना निदेशक श्री संजय भगरिया, प्रगतिशील किसान श्री सुकीरावभाई तथा गुजरात प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती में फसल संरक्षण की जानकारी दी गई। वहीं परियोजना निदेशक द्वारा प्राकृतिक खेती के आयामों, प्रमाणन प्रक्रिया तथा प्राकृतिक उत्पादों के विपणन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। किसान मास्टर ट्रेनर श्रीमती मयूरबेन ने किसानों को प्राकृतिक खेती के आयामों तथा फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।