शिव सेना (यूबीटी) जालोर शहर प्रमुख श्री मिश्रीमल परिहार के नेतृत्व में बाकराड़ रोड स्टेशन मास्टर के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि बाकराड़ रोड रेलवे स्टेशन जिला मुख्यालय जालोर से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है तथा इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण बाकराड़ रोड सहित आसपास के 60–70 गांवों एवं ढाणियों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जालोर जिले की एकमात्र हवाई पट्टी भी बाकराड़ रोड रेलवे स्टेशन से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद यहां यात्री सुविधाओं का अभाव है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आमान परिवर्तन से पूर्व वर्ष 1980 में बाकराड़ रोड रेलवे स्टेशन पर एस.एम. एवं एस.एम.एस. की पोस्टें थीं तथा मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता था और मालगाड़ियों के माध्यम से अनाज एवं किराना सामग्री का परिवहन भी होता था, लेकिन वर्तमान में ये सुविधाएं समाप्त हो चुकी हैं।
शिव सेना (यूबीटी) ने मांग की कि बाकराड़ रोड रेलवे स्टेशन (NWR) पर कम से कम 6 सुपरफास्ट एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिनमें प्रमुख रूप से:
चेन्नई–भगत की कोठी सुपरफास्ट (20625/20626)
जोधपुर–दादर पश्चिम एक्सप्रेस (14807/14808)
यशवंतपुर–बाड़मेर एक्सप्रेस (14805/14806)
जोधपुर–साबरमती सुपरफास्ट (20485/20486)
जैसलमेर–साबरमती सुपरफास्ट (20491/20492)
भगत की कोठी–दादर सुपरफास्ट (20483/20484)
साथ ही स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण विंडो (PRS) सुविधा शीघ्र शुरू करने की मांग भी रखी गई।
शिव सेना (यूबीटी) ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो बाकराड़ रोड सहित आसपास के गांवों के लोग आगामी पंचायत राज चुनावों में मतदान का बहिष्कार करेंगे तथा मजबूरन रेल रोको आंदोलन भी करेंगे।
ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे:
मिश्रीमल परिहार, रामसिंह राव, जितेंद्र वैष्णव डकात्रा, बीजेपी नेता उम्मेद सिंह जी राठौड़ (सरपंच, मडगांव), अमर सिंह दहिया, लाल सिंह जी महेश्वरी, बहादुर सिंह, ओट सिंह, लाख सिंह सोलंकी, ईश्वर दास, मोड़ सिंह जी देवपुरी, शंकर लाल महेश्वरी (बाकराड़ रोड), मांगीलाल अग्रवाल, ईश्वर सिंह, धीरू सिंह राजपूत, रवि सिंह, पिंटू भाई, हीराराम माली, श्रीमती मधुबाला शर्मा, प्रमिला वैष्णव डकात्रा, देवा राम बंजारा, सोना राम बंजारा, दिलीप महेश्वरी, भवरी देवी माली, माफी देवी माली, मिटा देवी माली, वागराम माली, रमेश गर्ग, राजपुरी गोस्वामी, गिरधारी सोनी, आदा राम, भूराराम चौधरी, गणपत आदि। मीली जानकारी अनुसार ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला