वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान कादीपुर खुर्द निवासी उम्र 55 वर्ष अशोक कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी श्री इंद्रेश कुमार जी के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए हत्या या आत्महत्या, दोनों ही संभावनाओ से इंकार नहीं किया जा सकता है । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार। गुरुवार शाम अपने ससुराल गोबरहा गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन ईसके बाद से वह लापता हो गए थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बभनपूरा गांव के बाहर उनका शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।।