जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज
अलवर , आदिनाथ पब्लिक स्कूल ,अलवर में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह अत्यंत गरिमामयी एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य आर्यिका 105 आर्षमति माता जी ससंघ के सान्निध्य में नमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं शांति से परिपूर्ण हो गया। इस अवसर पर परम पूज्य माताजी का उद्बोधन कार्यक्रम हुआl माता जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को संस्कार, संयम, अनुशासन एवं सदाचार के महत्व को समझाते हुए कहा कि जीवन में सच्ची सफलता वही है, जो आत्मिक शुद्धता और नैतिक मूल्यों के साथ प्राप्त होl उन्होंने बताया कि माता – पिता को सुखी रखना ही सफलता का श्रेष्ठतम बिंदु है व अथक परिश्रम ही सफलता का एकमात्र पथ है l अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल के साथ ऑफलाइन तथा शिक्षक के साथ ऑनलाइन अर्थात ध्यान केंद्रित करने की सीख दीl उन्होंने संस्थान अध्यक्ष महोदय श्री अशोक कुमार जैन ‘अगोनीज़’ के द्वारा संस्था के हित में किए गए समस्त कार्यों की अत्यन्त सराहना कीl उन्होंने सभागार में उपस्थित समस्तजनों को आशीर्वाद स्वरूप पुस्तक व दुपट्टे भेंट किएl कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन ‘अगोनीज़’, सचिव श्री नरेंद्र जैन, सह – सचिव श्री मगनचंद जैन, कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार जैन ‘बड़जात्या’, प्रबन्धन समिति सदस्य श्री अनुज कोठारी, श्री चंदन जैन, श्री अशोक जैन ‘घी वाले’, श्री वीरेंद्र जैन,सहित डॉ. अनीता सोनी, प्राचार्या, श्री आदिनाथ जैन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय , डॉ अंशुल शर्मा, प्राचार्या, आदिनाथ जैन पी.जी महाविद्यालय, श्रीमती सपना व्यास, प्रधानाचार्या, जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री एड्रियन फ्रैंक, प्रधानाचार्य आदिनाथ पब्लिक स्कूल, श्रीमती अल्पना जैन , उपप्रधानाचार्या, आदिनाथ पब्लिक स्कूल सहित स्टाफ् सदस्यों की उपस्थिति रहीl कार्यक्रम का शुभारम्भ नमोकर मंत्र के साथ हुआ l अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा एवं संस्कार जीवन भर उनके मार्गदर्शक बनेंगे। इस अवसर पर छात्रों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए I छात्रों ने सामूहिक नृत्य द्वारा सभी का मन मोह लिया I नृत्य व गायन का सभी ने जमकर आन्नद उठाया I
छात्रों तथा छात्राओं के लिए अलग – अलग चरणों में रैंप –वॉक का आयोजन किया गया , जिसके तहत मिस्टर एवं मिस आदिनाथ चयन किया गया I रैंप वॉक का सभी ने जमकर आनंद उठायाl दीपेश चौहान को मिस्टर आदिनाथ व काशवि शर्मा को मिस आदिनाथ बनने पर सम्मानित किया गया l विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए दक्ष सैनी मिस्टर ह्यूमैनिटीज़, जाह्नवी शर्मा मिस ह्यूमैनिटीज़, तनम्य गुप्ता मिस्टर कॉमर्स, याशिका गुप्ता मिस कॉमर्स गगन सिंह, मिस्टर साइंस एव्ं अक्षरा पांडे ने मिस साइंस का ख़िताब हासिल कियाl छात्रा गरिमा गर्ग, कला वर्ग ने आर्टिस्ट ऑफ आदिनाथ का सम्मान प्राप्त किया, तो प्रिया चौधरी, कला वर्ग ने डांसर ऑफ आदिनाथ एव्ं अदिति मसीह, वाणिज्य वर्ग ने म्यूजिशियन ऑफ आदिनाथ का सम्मान प्राप्त किया l छात्रा अक्षिता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ अंग्रेज़ी वक्ता एव्ं छात्रा निष्ठा मेघवाल को सर्वश्रेष्ठ हिंदी वक्ता का सम्मान दिया गया l छात्रा यंशिका बंसल को मिस व वेर्सेटाइल चुना गयाl
निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती ईशा अरोड़ा, मिसेज़ फेस ऑफ राजस्थान 2025, मॉडल एंड इंफ्लुएंसर एव्ं श्री साहिल अर्नेजा , मॉडल एंड एक्टर ( पूर्व विद्यार्थी आदिनाथ जैन पी.जी महाविद्यालय) ने भूमिका निभाईl समारोह के अंत में प्रधानाचार्य श्री एड्रियन फ्रैंक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए का कि पाठ्क्रम में अच्छे अंक प्राप्त करने के साथ – साथ नैतिकता भी अत्यंत आवश्यक है अत: नैतिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए जीवन में आगे बढ़े I उन्होंने विद्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है ,सदैव आगे बढ़ें कभी पीछे मुड़कर न देखें I”
उपप्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना जैन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभिन्न परिणामों की घोषणा कीl उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं|
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन भावुक वातावरण में शुभकामनाओं एवं मंगल कामनाओं के साथ हुआ।