संवादाता:तारिक अहमद
बहराइच : मुख्य चिकित्साधिकारी डाo संजय कुमार ने बताया कि हज यात्रा 2026 के लिए चयनित यात्रियों के मेडिकल स्क्रीनिंग, मेडिकल एक्ज़ामिनेशन एवं वैक्सीनेशन के लिए 07 फरवरी 2026 से 12.02.2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 07 फरवरी को मदरसा दारूल उलूम मसूदिया मिस्बाहिया सलारगंज बहराइच, 09 को मदरसा उस्मानिया इस्लामिक स्कूल कैसरगंज व मदरसा अलजामेतुन नूरिया ऐनी इस्लामिक कैसरगंज 11 को मदरसा दारूल उलूम कादरिया बेलदारन टोला नानपारा व 12 फरवरी को मदरसा जामिया अरबिया मसूउदिया नुरूल उलूम, काजीपुरा बहराइच में मेडिकल स्क्रीनिंग, मेडिकल एक्ज़ामिनेशन, वैक्सीनेशन आयोजित किया जाना है । हज टीकाकरण के समय निम्नलिखित दस्तावेज लाना अति आवश्यक है।
1. मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट
2. ब्लड शुगर जांच रिपोर्ट
3. ब्लड ग्रूप जांच रिपोर्ट
4. कोविड-19 वैकसीनेशन रिपोर्ट
5. पासपोर्ट की छाया प्रति
6. दो पासपोर्ट साइज फोटो
7. हज यात्रीयो का कवरनमबर जो हज कमेटी से मिला हो।
8. यदि किसी बीमारी से ग्रसित हो तो रिपोर्ट व दवा का पर्चा
नोट किसी भी समस्या के लिये कन्ट्रोल रूम के फोन पर सम्पर्क करे।
05252-232417,8542871325