छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में ओलावृष्टि, जानिए कहां-कहां हुई बारिश
दीनबंधु यादव बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कल दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ जमकर बारिश हुई है. छत्तीसगढ़ के कवर्धा और पेंड्रा , बलौदाबाजार में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई है. जिससे उन इलाकों में ठंड बढ़ गई है. मौसम के अचानक मिजाज बदलने से किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है. इस समय किसान अपने खेतों में अरहर,चना, गेहूं और कुछ हिस्सों में धान की फसलों की खेती करते हैं. अचानक ओलावृष्टि और बारिश होने से किसानों को बड़ी क्षति हुई है. उनके फसल को नुकसान पहुंचा है. हालांकि प्राकृतिक मार पर किसान कुछ नहीं कर सकते.
कल दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल गया. इसकी वजह से कवर्धा इलाके के कई हिस्सों में जमकर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. ओलावृष्टि और बारिश गिरने से उन इलाकों में ठंड और तेज हो गई है. प्रदेश के मरवाही पेंड्रा में भी ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज बारिश हुई है. अचानक हुए बारिश से उन इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है.