लखनऊ धड़ल्ले से चल रहा है टैंकरों से डीजल पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा।। उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के समदा चौकी के अंतर्गत आने वाला मोहंदा गांव के पास धड़ल्ले से टैंकरों से डीजल और पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा चल रहा है, सूत्रों के मुताबिक यह एरिया डीजल और पेट्रोल चोरों के लिए सुरक्षित बना हुआ है और यह सब गोरखधंधा पुलिस की मिलीभगत के कारण ही होता है, रात होते ही भारी मात्रा में उतारा जाता है एथेनॉल , डीजल और पेट्रोल के टैंकर, खास बात तो यह है कि टैंकरों में जीपीएस सिस्टम होने के बाद भी तेल चोर अपने शातिर दिमाग से इन टैंकरों से डीजल और पेट्रोल की चोरी करते हैं, यह सब खेल काकोरी पुलिस के संरक्षण मे किया जाता है और इस डीजल पेट्रोल चोरी के गोरखधंधे में बाकायदा पुलिस को भी मोटी रकम दी जाती है।।।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ