*काँग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस* दिनांक 28 -12 -2021 खबर मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना शहर से है जहां पर ब्लॉक व शहर कॉंग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का स्थापना दिवस शहर कार्यालय में मनाया गया, इस अवसर पर सभी काँग्रेस जनों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा काँग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए काँग्रेस के कार्यकाल में इस देश मे हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया एवं गरीबों तथा सर्वहारा वर्ग व किसानों के विकास के लिये बहुत कार्य किया । कार्यक्रम के पश्चात सभी काँग्रेस जन एकत्रित होकर तहसील कार्यालय में जाकर ग्राम सनाई में बाबा साहब की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किये जाने के विरोध में एस डी एम को ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए नवीन प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग की । इस अवसर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर राय,प्रभारी आशू भाईजान,ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय, शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला महिला अध्यक्ष उमा नवैया,प्रदेश महिला महासचिव निर्मला सप्रे,राजेन्द्र सेन, आर सी झा,ओम प्रकाश पंजाबी,शशिमोहन तिवारी, नरेश दुबे,ओम प्रकाश केथोरिया, अजय प्रताप सिंह ठाकुर, पी पी नायक,सतीश तिवारी,राकेश वर्मा, हरिनारायण कुशवाहा,मनोज केथोरिया, आशीष चौबे,नरेन्द्र सिंह ठाकुर, अनुराग ठाकुर,प्रकाश बजाज,आकाश गोदना,किशनलाल नवैया,संजेश केथोरिया,अनिता चौहान, मोहिनी कश्यप, कमला बाई, रामकिशन अहिरवार,जगदीश पवार,सुखलाल अहिरवार, शेरसिंह बमोरी,विजय त्रिवेदी,सहित काँग्रेस जन सम्मलित रहे ।
मिलन सिंह यादव इंडियन टीवी न्यूज़ स्टेट हेड मध्य प्रदेश