गांजा की बिक्री करते वक्त भालूमाडा पुलिस ने छोहरी निवासी एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अनूपपुर। जिले के थाना भालूमाडा क्षेत्र के अंतर्गत जमुना कॉलरी छठ तालाब घाट के पास 31 दिसंबर 2021 को ग्राम पंचायत छोहरी निवासी चेतन दास चौधरी पिता समाहरू चौधरी को मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी को 550 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 550 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 4000 एवं एक स्कूटी क्रमांक एमपी 65 m.a. 7087 जिसकी कीमत 30000 सहित जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए मामले की विवेचना की जा रही है और अभी आरोपी से मामले में और भी पूछताछ की जा रही है जिससे कि गाजा के मुख्य तस्कर तक पहुंचा जा सके। यह कार्यवाही अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी शिवेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जोधन सिंह एवं सहायक उपनिरीक्षक प्रभाकर पटेल तथा उनके सहयोगी आरक्षक संजय वर्मा करमजीत अमेरिका दास तथा अन्य लोगों के द्वारा की गई।