Location — shamli
मनोज कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम लांक थाना कोतवाली शामली जनपद शामली के पीएनबी बैंक, एसबीआई बैंक के खाते से कुल 3,72,000/- रुपये निकाल लिये गये थे । घटना के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम शामली पर मु0अ0सं0 12/2025 धारा 318(4) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था ।
साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन0 पी0 सिंह निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक शामली के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन/साइबर अपराध के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम शामली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 10.10.2025 को 20,000/- रुपये व दिनाँक 06.02.2026 को 48,438 रुपये कुल 68,438/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी । शेष धनराशि की बरामदगी के सम्बन्ध में साइबर क्राइम थाना शामली द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । आवेदक की रकम वापस होने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम व उच्चाधिकारीगणों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया गया ।
INDIAN TV NEWS
सूरज कौशिक जिला प्रभारी शामली
8826053480