घटना जनपद बांदा के बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा का है जहां पर चौराहे का सुंदरीकरण कराने हेतु लगातार अवैध अतिक्रमण पर बाबा का बुलडोजर गरज रहा है वहीं पर आज हरदौली रोड पर तोड़े जा रहे अवैध मकान में पोकलेन मशीन के ड्राइवर द्वारा चूक हो जाने पर चार मंजिला मकान मशीन के ऊपर ही गिर गया जिससे ड्राइवर बाल-बाल बच गया जैसे ही मकान गिरा 2 मिनट के लिए प्रशासन के हाथ पांव फूल गए धूल के गुब्बार से कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था यह था कि ड्राइवर मशीन में दब गया
पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ् सिंह एवं उप जिलाधिकारी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत द्वारा तत्परता से ड्राइवर को जेसीबी से सकुशल निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर का इलाज किया स्थित सामान्य है बहुत बड़ा हादसा होते-होते टला
वही व्यापारियों ने घटना के लिए तहसील प्रशासन सहित पीडब्ल्यूडी को दोषी ठहराया । बताया कि
लापरवाही पूर्ण तरीके से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा। वहीं मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण का काम जोरों पर चल रहा है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट