जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
बुधवार को दिगौड़ा में भी लगाया जाएगा कोर्ट टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने दिए निर्देश कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने संकल्प से समाधान अभियान की विस्तार से समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि अभियान अंतर्गत सभी विभाग प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करायें एवं शिविर लगाकर समस्याओं आवेदकों को समस्याओ का निराकरण भी करायें। उन्होंने अभियान में कम प्रगति करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में श्री श्रोत्रिय ने बताया कि आगामी मंगलवार को संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनगढ़ में अभिलेख सुधार के लिए एक साथ कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, एवं तहसीदार कोर्ट लगाया जाएगा। जिसमें लेखन त्रुटि के कारण लंबित हुए प्रकरणों का अभिलेख सुधार कर निराकरण किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि अभिलेख सुधार संबंधी प्रकरणों में कलेक्टर कोर्ट से अनुमति प्राप्त करने के उपरांत तहसीलदार द्वारा जांच की जाती है एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाता है जिस कारण इस प्रक्रिया में समय लग जाता है इसलिए त्वरित समाधान एवं निराकरण के उद्देश्य से एक साथ तीनों राजस्व कोर्ट लगाकर निराकरण किया जाएगा। मंगलवार दिनांक 10/02/2026 को मोहनगढ़ में एवं बुधवार दिनांक 11/02/2026 को दिगौड़ा में शिविर आयोजित कर निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों के साथ जनसुनवाई भी की जाएगी जिसमें संबंधित विभागों द्वारा ग्रामीणजनों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा उनकी समस्याओं के आवेदन लेकर उनका निराकरण किया जायेगा।
श्री श्रोत्रिय ने पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान उप संचालक को निर्देशित किया कि सुनियोजित ढंग से पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन संदीपनी स्कूलों की प्रगति की समीक्षा की एवं बताया कि खरगापुर के संदीपनी स्कूल के लिए संशोधित प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हों चुकी है और इसकी निविदा भी लगाई गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को शीघ्र सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान श्री श्रोत्रिय ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत टीकाकरण करायें तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाते हुये सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण करायें। उन्होंने नवीन अस्पताल के निमार्ण कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएमएवाई की योजना की समीक्षा की तथा सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट (एसटीपी) तथा गीता भवन के लिये शीघ्र भूमि चिन्हाकिंत करें।
श्री श्रोत्रिय ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि विधानसभा प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में तथा गंभीरता के साथ प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि प्रभारी मंत्री को जिले की प्रगति के संबंध में भेजी जाने वाली जानकारी समय पर भेजना सुनिश्चित करें। श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि सभी विभागप्रमुख अपनी स्थापना शाखा संबंधी कार्य को प्राथमिकता दें एवं कर्मचारियों के समयमान वेतनमान की फाईल एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पेंशन के प्रकरणों का निराकरण करायें।
तत्पश्चात श्री श्रोत्रिय ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, माननीय मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, कृषि विभाग अंतर्गत कृषि वर्ष 2026, पीएमडीडीकेवाई, फार्मर रजिस्ट्री, क्षीर धारा ग्राम योजना, डीएमएफ/डीएटीसीसी की बैठक में दिए गए निर्देश ,सीएम हेल्पलाइन, कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण, आयुष्मान भारत योजना, टीएल पत्रों पर की गई कार्यवाही, विगत टीएल बैठक में दिए निर्देशों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री सुशील कुमार तोमर तथा श्री निशांत भूरिया, सीएमएचओ डॉ. ओपी अनुरागी, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, पीओडूडा श्री ओमपाल सिंह भदोरिया जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सेहत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.