वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट। इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
यूपी सरकार के ,मंत्री ,मनोहर ,लाल पंथ के बेटे नरेश पंथ की फॉर्च्यूनर की टक्कर से घायल अनुज यादव की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे को 13 दिन हो चुके थे। इसी दुर्घटना में मौके पर ही अनुज के चचेरे भाई शिवेंद्र की मौत हो गई थी।
परिजनों का आरोप है कि हादसे के वक्त गाड़ी में सवार सभी लोग नशे में थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग खुल गए और दरवाजे लॉक हो गए। आरोपी पीछे का शीशा तोड़कर फरार हुए।
स्थानीय, लोगों का कहना है कि मंत्री के बेटे ने बंदूक दिखाकर धमकाया और मौके से भाग गया। शिकायत के बावजूद आरोपी को जल्द जमानत मिल गई।
अनुज की मौत के बाद परिजनों ने ललितपुर-जाखलौन मार्ग जाम कर दिया। मां धरने पर बैठीं, बार-बार बेहोश हो रही हैं। तीसरे घायल शंकर का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में जारी है।।