सहारनपुर | जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई।जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप स्थल शीघ्र चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागदेवी नदी के डिसिल्टेशन हेतु सिंचाई विभाग को कार्ययोजना तैयार करने को कहा।जिलाधिकारी ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी नगर पालिका ईओ से स्पष्टीकरण तलब किया और चेतावनी दी कि कार्य न होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण में खराब प्रगति पर जिला पंचायती राज अधिकारी को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया।उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, डीएफओ शुभम सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़