सहारनपुर| जिले के बिहारीगढ़ इलाके में दून हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। देहरादून की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवकों को सुन्दरपुर के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत सड़क से उठाकर सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस ने बाइक सवारों को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे हादसा काफी भयावह हो गया। पुलिस अब बस चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़