दुद्धी सोनभद्र। काफी गहमा गहमी के बीच दुद्धी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन प्रक्रिया आज मंगलवार 10 फरवरी से शुरू हो गई है। पहले ही दिन प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे और नामांकन पत्र दाखिल किया, जिससे कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
अध्यक्ष पद के लिए कुलभूषण पांडे ने नामांकन पत्र खरीदे और अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सचिव पद पर पवन कुमार दुबे का नामांकन भी दाखिल हो गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे पद के लिए आलोक सिंह और एम जे अहमद ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर पद पर महेंद्र कनौजिया तथा कृष्ण देव ने फॉर्म खरीद लिए हैं।
एल्डर कमेटी अध्यक्ष एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल एडवोकेट द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन फॉर्म वितरण, जमा एवं प्रक्रिया 10 से 11 फरवरी तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। जांच के बाद नाम वापसी दोपहर 2 से 3 बजे तक रहेगी और वैध नामांकनों का प्रकाशन शाम 4 बजे किया जाएगा।
मतदान एवं मतगणना 19 फरवरी को निर्धारित है। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा, जबकि मतगणना शाम 4 बजे से शुरू होकर पूरी होने तक चलेगी। निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा मतगणना के बाद होगी और शपथग्रहण उनकी सुविधा अनुसार आयोजित किया जाएगा।
एल्डर कमेटी में कृष्ण कुमार एडवोकेट, बिहारी लाल एडवोकेट, जयप्रकाश तिवारी एडवोकेट एवं देवीशरण एडवोकेट शामिल है ।