दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों की तिथियां घोषित की गई हैं। प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं की कौशल विकास परीक्षा आगामी 13 फरवरी को दोपहर 1 बजे से आयोजित होगी।इसके अलावा महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि वार्षिक क्रीड़ा समारोह आगामी 24 और 25 फरवरी को होगा। वहीं, महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव आगामी 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
कालेज प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर समय पर पहुंचें और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं ।