राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी- कलेक्टर आशीष तिवारी ने मंगलवार को बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत 224.48 करोड रूपए की लागत से बन रही करीब 42 किलोमीटर लंबी विजरायघगढ शाखा नहर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तय समय-सीमा मे नहर का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराया जाना सुनिचित करने के निर्देश दिये ।
इस दौरान एसडीएम विवेक गुप्ता और कार्यपालन यंत्री एन व्हीडीए सहज श्रीवास्तव, उपयंत्री आशीष अहिरवार एवं अमित कुमार साकेत और कांट्रैक्टर प्रतिनिधि के तौर पर संतोष तिवारी और सार्थक श्रीवास्तव सहित संबधित हल्के के पटवारी उपस्थित रहे।
विजराघवगढ शाखा नहर पूर्ण होने के बाद इस अंचल के 20 हजार 911 हेक्टेयर भू-क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी । कलेक्टर तिवारी ने खरखरी माइनर ,गौरहा माइनर ,दुरजनपुर और चरी गाव सहित जिजनौडी एवं घुरवई गाव मे निर्माणाधीन नहर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां अपने समक्ष आटो लेबल मशीन के माघ्यम से नहर के बेड लेवल का मापन कराया। साथ ही गेट से पानी के निकासी हेतु बनाई जा रही संरचना का भी निरीक्षण किया ।
इस दौरान मौके पर मौजूद एस डी एम श्री गुप्ता को कलेक्टर तिवारी ने निर्देशित किया की नहर निर्माण के लिये भू- अर्जन के गतिरोध को दूर करायें और मुआवजा पा चुके किसानों से अर्जित भूमि का एनव्हीडीए को कब्जा दिलाने के निर्देश दिये । ताकि नहर निर्माण कार्य में गति आ सकें ।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने गौरहा माईनर में वीआरवी, उन्होने दुरजनपुर मे 36 वें किलोमीटर नहर निर्माण के एक्सक्वेशन और बेड लेवल की जॉच की। साथ ही नहर के 38वें किलोमीटर पर नहर के लाईनिग कार्य का निरीक्षण किया।।