पटना — बिहार विधान परिषद के 212वें सत्र में मिथिला की महान विभूति महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत करने हेतु भारत सरकार को अनुशंसा करने का प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किया गया।
यह प्रस्ताव बिहार विधान पार्षद (MLC Bihar) घनश्याम ठाकुर बेनीपट्टी द्वारा सदन के पटल पर रखा गया जिसका कई सदस्यों ने समर्थन किया। सदन में कहा गया कि महाराजा कामेश्वर सिंह ने शिक्षा समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके द्वारा किए गए दान एवं संस्थानों की स्थापना ने बिहार ही नहीं पूरे देश को लाभ पहुंचाया।
सदस्यों ने इसे मिथिला और बिहार के गौरव से जुड़ा विषय बताते हुए केंद्र सरकार से प्रस्ताव स्वीकार कर उन्हें उचित सम्मान देने की मांग की।
प्रस्ताव सामने आने के बाद मिथिलांचल क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है।
Ishwar Kumar Jha Bureau Chief, Madhubani
Indian TV News