सहारनपुर।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत परिक्षेत्र के तीनों जनपद—सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान जनपदों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। कावड यात्रा के मार्ग में पडने वाले गूलर के वृक्ष के कटान/कवरिंग, शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था, मेला क्षेत्रों में फायर सेफ्टी एवं झूला सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त मंदिर-मस्जिद के आसपास की कम्यूनिटी से समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने, अनर्गल बयानबाजी पर प्रभावी नियंत्रण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय रखने हेतु निर्देशित किया गया। मीट शॉप्स के नियमानुसार संचालन, डीजे साउंड सिस्टम को निर्धारित मानकों के अनुरूप नियंत्रित रखने, एण्टी रोमियो स्क्वॉड एवं महिला पुलिस की मन्दिर परिसर एवं जलाभिषेक स्थलों के आसपास महिलाओं की सुरक्षा के लिए सर्कियता बढाने हेतु निर्देशित किया गया, तथा जातीय तनाव/वैमनस्य की संभावनाओं पर सतत निगरानी रखने एवं पोस्टर पार्टी के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर सतर्कता बनाए रखने पर बल दिया गया। साथ ही बजट 2025-26, निर्माण कार्यो, तीन नये कानूनों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में उपकरणों की खरीदारी/धनराशि के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़