सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एवं नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पठेड चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में पुलिस टीम ने एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर: HR 58-C-4449) को रोका। तलाशी लेने पर पाया गया कि ट्रक में क्षमता से अधिक ओवरलोड खनन सामग्री भरी हुई थी, जिसका अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए ट्रक को कब्ज़े में लेकर सीज कर दिया और उसे थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खनन में लिप्त माफियाओं और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़