आध्यात्मिक योग गुरु रविशंकर के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले सहित आगरा जोन के 5 जिलों में पूर्वांचल के 18 जिलों में द आर्ट ऑफ लिविंग का प्रोजेक्ट भारत शुरू किया गया है। इस अभियान में ललितपुर जिला भी शामिल है।
ललितपुर में 10 जनवरी से प्रोजेक्ट भारत का शुभारंभ किया गया। जिला क्वार्डिनेटर शंकर लाल रायकवार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक योग, ध्यान, सत्संग और सेवा भाव का संदेश पहुंचाना है, साथ ही समाज को तनाव मुक्त ,आपसी प्रेम, बुजुर्गों व महिलाओं के सम्मान और नशामुक्ति को बढ़ावा देना है।
अभियान के तहत जिले के चयनित सेवा योद्धाओं—सुबोध शर्मा, सनमान सिंह तोमर, सत्यनारायण तिवारी, संदीप मिश्रा, अमित नायक, जगभान सिंह राजपूत, हरगोविंद राजपूत, हीरा लाल, चंद्रभान राजपूत, रविन्द्र सोनी और विवेक कुमार—को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ये सभी सेवा योद्धा जिले के लगभग 300 गांवों में पहुंचकर लोगों को योग सत्संग और सेवा गतिविधियों से जोड़ेंगे जिससे लोगों का मानसिक तनाव मुक्त जीवन होगा
“करो योग, रहो निरोग” के संदेश के साथ यह अभियान प्रदेश भर में सकारात्मक ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
रिपोर्टिंग,शंकर लाल