सहारनपुर
सरसावा से अपने गांव लौटते चार युवक हुए दुर्घटनाग्रस्त जिनमें से एक के मौके पर ही मृत्यु हो गई। आज 12 फरवरी को सरसावा में महाराजा भागीरथ के मंदिर का भूमि पूजन होना था जिसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही थी इसी कार्यक्रम के लिए टेंट लगाकर गांव बीदपुर के मोहित सैनी विकास सैनी अभिषेक सैनी और विशाल कुमार अपने गांव लौट रहे थे ,कि अचानक उनका वाहन एंबुलेंस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें विशाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद सभी युवकों को पिलखनी पीजीआई ले जाया गया। मंदिर पूजन के कार्यक्रम संयोजक यशपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र विधायक मुकेश चौधरी जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एड विरेश कौशल सैनी सहित सैकड़ो की संख्या में घायलों की मदद के लिए पहुंचे जहां उन्होंने घायलों की हर संभव मदद करने की बात कही।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़