वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी|प्रतिबंधित कोडिंग कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस काले धंधे के मुख्य आरोपी और जेल में बंद भोला जायसवाल की करीब 28 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को कुर्क (Seize) कर लिया है।
*एसीपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई*
यह पूरी कार्रवाई एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर आरोपी द्वारा अवैध कमाई से खड़ी की गई इमारतों और संपत्तियों को सील कर दिया।
इन इलाकों में हुई कुर्की
पुलिस के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियां भोला जायसवाल और उसके परिजनों के नाम पर दर्ज थीं।
सिगरा: स्थित केबीएन प्लाजा।
गुलाब बाग व बादशाह बाग: कॉलोनी रामकटोरा स्थित भवन।
प्रहलाद घाट: स्थित अचल संपत्ति।
शिवपुरी: इलाके में स्थित कई अन्य भवन।
“अवैध रूप से अर्जित की गई इस संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह कोर्ट के निर्देशानुसार की गई है। अपराध से अर्जित संपत्ति पर पुलिस का प्रहार आगे भी जारी रहेगा।”
कोतवाली पुलिस।
बेटे पर भी कसा शिकंजा।
जहाँ मुख्य आरोपी भोला जायसवाल वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे है, वहीं पुलिस ने अब उसके बेटे शुभम जायसवाल के खिलाफ भी जांच की रफ्तार तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
इस कार्रवाई से वाराणसी के नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अपराध के जरिए बनाई गई किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा।।