पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जिस सड़क के मुद्दे पर आवाज़ उठाने पर मुकदमों का दंश झेलना पड़ा था, आज उसी सड़क को लेकर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है।
रोहिट से आहोर–बागरा तक 555 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण की घोषणा केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि वर्षों से संजोई उम्मीदों का सम्मान है। यह निर्णय दर्शाता है कि जनभावनाओं को समझते हुए विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।इस महत्वपूर्ण बजट प्रावधान के लिए आज विधानसभा कार्यवाही के दौरान समस्त विधानसभा वासियों की ओर से प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, आवागमन सुगम होगा, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा विकास की रफ्तार को नई दिशा मिलेगी।यह कदम निश्चित रूप से सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा मीली जानकारी अनुसार
ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला