ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन से गूंजा बालोद, विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिया जागरूकता का संदेश

```

‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन से गूंजा बालोद, विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिया जागरूकता का संदेश

634065

634066

बालोद, छत्तीसगढ़, 25 सितंबर 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद ने शुक्रवार को आयोजित ‘वन्दे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम में सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान ऑफ एक्शन के तहत किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के अध्यक्ष श्यामलाल नवरत्न के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव भारती कुलदीप ने राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया। उनके साथ स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सामूहिक गायन में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान ‘वन्दे मातरम्’ के माध्यम से देश के प्रति सम्मान, समर्पण और नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कहा गया कि ‘वन्दे मातरम्’ भारत की स्वतंत्रता, मातृभूमि के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। ऐसे सामूहिक कार्यक्रम नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर्स भी उपस्थित रहे और आयोजन में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *