ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मरकाटोला घाट हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा दुख, बोले- दुख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ

```

मरकाटोला घाट हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा दुख, बोले- दुख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ

634181

बालोद, छत्तीसगढ़, 25 सितंबर 2026: जिले के मरकाटोला घाट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के उपचार को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *