ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

प्रसन्न चंद मेहता बने जोधपुर नगर निगम के महापौर

```

जोधपुर नगर निगम चुनाव के बाद आज महापौर चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टी के पार्सल होने अपने-अपने प्रत्याशी के लिए वोट दिए जैसा कि भारतीय जनता पार्टी के पास 45 पार्षद थे और कांग्रेस के पास 44  वही एक सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जीत हासिल की थी  और 10 निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद का चुनाव जीते। चुनाव समाप्ति के पश्चात 7 निर्दलीय प्रत्याशी  भाजपा को समर्थन दे रहे थे और 4 प्रत्याशी कांग्रेस को। इस तरह भाजपा के पास कुल 52 सीटों के साथ बहुमत मिलने की संभावना थी और वहीं कांग्रेस के पास मात्र 48 सीट। आज महापौर के चुनाव के पश्चात भारतीय जनता पार्टी को 53 पार्षदों ने समर्थन दिया वहीं कांग्रेस को 47 ने। इस तरह जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बन गया और महापौर प्रत्याशी प्रश्नचंद मेहता ने जीत हासिल कर  महापौर बन गए। साथी आज ही सांय 5 बजे महापौर पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। उप महापौर की घोषणा होना अभी बाकी है।

कुलदीप दवे

स्टेट रिपोर्टर जोधपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *