INDIAN TV NEWS के लिए मुरादाबाद मंडल प्रभारी डॉ शाह नवाज़ की रिपोर्ट
नहटौर नगर पालिका परिषद की वार्षिक बजट बैठक हंगामे की भेंटचढ़ गई। बोर्ड द्वारा प्रस्तावित हाउस टैक्स में भारी वृद्धि और नया बाजार क्षेत्र में यूजर चार्ज वसूली का ठेका जारी करने के निर्णय से आक्रोशित सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासदों का आरोप है कि पालिका प्रशासन जनता पर आर्थिक बोझ डालने की हठधर्मिता कर रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार पालिका की शनिवार को आयोजित वार्षिक बजट की बैठक शुरू होते ही सभासदो ने कहा कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में टैक्स बढ़ाना आम जनता की कमर तोड़ने जैसा है।
नया बाजार में बाजार क्षेत्र में कचरा निस्तारण या अन्य सेवाओं के नाम पर ‘यूजर चार्ज’ वसूलने के लिए ठेका प्रक्रिया शुरू करने का विरोध किया गया।सभासद विशाल हाशमी ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन जनहित के कार्यों पर ध्यान देने के बजाय नए-नए टैक्स थोपने में लगा है। जब तक हाउस टैक्स वृद्धि और यूजर चार्ज का प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता। हम बोर्ड की किसी भी बैठक में सहयोग नही करेंगे वहीं सभासद विजेंदर सैनी ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन नगर की गरीब जनता पर हाउस टैक्स में भरी वृद्धि वाटर टेक्स सफाई टेक्स आदि लगा कर जो उत्पीड़न करना चाहती है ये कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोर्ड की बैठक में विशाल हाशमी, बिट्टू सैनी सरवन सैनी रामावतार इज़लाल नजमुल हसन उर्फ़ शब्बू कलीम अहमद उर्फ़ काका सलीम अहमद अतीक अहमद अकील अहमद रियासत अंसारी इसरार अल्वी जाहिद अनिल चौधरी शाहिद अंसारी महफूज गुड्डा मुकेश गुप्ता ने बहिष्कार करते हुए बाहर निकल आए।