सहारनपुर गंगोह
गंगोह।घुमंतू समाज आभार स्वाभिमान रैली में जोगी समाज सहित बंजारा बावरिया आदि घुमंतूओ की एकजुटता, अधिकारों और आर्थिक, राजनैतिक व सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। अखिल भारतीय घुमंतू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चन्द जोगी के नेतृत्व में अनाज मंडी गंगोह मैं आयोजित ऐतिहासिक रैली में मुख्य अतिथि मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार घुमंतू समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रही है। घुमंतू समाज कल्याण बोर्ड के गठन से समाज के उत्थान की दिशा में नई संभावनाएं
बनी हैं। उन्होंने क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से बारातघर बनवाने की घोषणा की।कैप्टन सुभाष जोगी ने कहा कि घुमंतू समाज लंबे समय तक उपेक्षा का सामना करता रहा है और अब संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ रहा है।विधायक किरत सिंह और नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए समाज के उत्थान के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। बागपत जिलाध्यक्ष वेदपाल जोगी ने संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता पर जोर दिया। रैली के दौरान 12 समाज एक है के नारे बार-बार लगाते रहे।रैली संयोजक शिवम जोगी व सह संयोजक प्रवीण जोगी रहे, संचालन राजेश जोगी और सुनील जोगी ने किया। प्रवीण बंजारा ने भी अपने खुलकर विचार रखें।वही दीपक बवरिया मैं भी अपने समुदाय पर अत्याचारों का हवाला दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर जुग्माल बीराखेड़ी द्वारा पगड़ी पहना कराई गई। मंच पर पप्पू कुुंडी, मास्टर मोहर सिंह बिनपुर को समाज की पगड़ी एवं त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया। रैली पूरी तरह से ऐतिहासिक रही घुमंतूू समाज से रैली स्थल खचाखच भरगया जब करीब 5 हजार तीन सौ कुर्सियांँ कम पड गई तो सैकड़ों लोग साइडो मेंं खड़े रहे पीछे एक-एक कुर्सी पर दो-दो व्यक्ति बैठे नजर आए भारी भीड़ देख आयोजको के चेहरे खिल उठे।सभी के लिए भंडारे प्रसाद का भी वितरण किया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़