सहारनपुर बिहारी गढ़
रविवार को देर रात दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर थाना बुग्गावाला क्षेत्र अंतर्गत अमानतगढ़ गांव में अंडरपास के ऊपर रॉंग साइड चल रहे बाइक सवार सामने से आ रही दिल्ली नंबर की कार से टकराकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को हल्की चोट लगी है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अमानतगढ़ चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि बाइक सवार गलत साइड चल रहे थे जिससे वह कार की चपेट में आकर घायल हों गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़