नरसिंहगढ़।
पर्यटन ग्राम कोटरा में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय नेतृत्व शिविर दिनांक 13-19 फरवरी ग्राम कोटरा में लगाया जा रहा है।
शिविर के तीसरे दिवस रविवार को स्वयंसेवकों द्वारा पॉलिथीन मुक्त ग्राम अभियान चलाया गया। जिसमें सभी ने मिलकर गांव के मुख्य मार्गो की साफ सफाई की। लोग पॉलिथीन का उपयोग न करें, इस बाबत घर-घर जाकर समझाकर देकर जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि साधना न्यूज़ चैनलहेड डॉ.अरुण सक्सेना, वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ.कमल आलोक प्रसाद, नायब तहसीलदार डी एस यादव सरपंच सुनील कुमार कुशवाहा, नरेंद्र सिंह एवं एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. दीपक शाक्यवार द्वारा माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ समाजशास्त्री डॉ अरुण सक्सेना ने उपस्थित स्वयंसेवकों का विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया। डॉ अरुण सक्सेना ने अपने उदबोधन में बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक विचार है, एक संस्कार है। यहाँ संगठित होकर कार्य करने से निश्चित सफलता की प्राप्ति होती है। स्वामी विवेकानंद के चरित्र को अपने आचरण में सम्मिलित करने पर बल देते हुए डॉ सक्सेना ने कहा कि केवल गीता पढ़ने से ज्ञान नहीं आता बल्कि फुटबॉल खेलने से शरीर स्वस्थ होता है और स्वस्थ शरीर हो तो ज्ञान प्राप्ति आसान होती है।
वही शिक्षाविद डॉ कमल आलोक प्रसाद ने उपस्थित समुदाय को सरदार वल्लभ भाई पटेल की रीति नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपक शाक्य ने स्वयंसेवकों को अपने कार्यों के साथ राष्ट्रीय के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नेहा, सोयल, निशा, मनीषा, रिंकू, योगिता, पल्लवी, रामभरोसी, मंजू, अंजलि, काजल, किरण, रवीना, रचना, मुस्कान, राजल, सक्षम, पवन, नितेश, वर्षा, वर्षा लववंशी , प्रीता, रोहित, शुभम, मनजीत उमठ, सत्येंद्र, दीपक सहित सीनियर स्वयंसेवकों में विशाल कश्यप, डाली जाटव, राम गुप्ता, सपन सक्सेना, पर्वत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
जिला गुना से व्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट