दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के जपला गांव में दुद्धी बाजार से घर लौटते समय नशे में धुत पिता-पुत्र की बाइक जपला बांध के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। हादसे में पिता राजकुमार (45) पुत्र जमुना निवासी गौरासिंहा थाना दुद्धी और उनका पुत्र सुनील (16) घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे दोनों नशे के आधीन बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।बाइक पुत्र सुनिल चला रहा था कि अचानक मोड़ पर बाइक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी,जिसके बाद दोनों घायलों को 102 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया।
चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि पिता-पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। दोनों खतरे से बाहर हैं।