राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – राजस्व प्रकरणों, सीमांकन, नामंतरण, बटवारा और फार्मर आईडी बनाने के कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले 3 पटवारियों को बहोरीबंद के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश चौरसिया ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों पटवारियों से समक्ष में उपस्थित हो कर दो दिनों के भीतर प्रतिवेदन सहित प्रस्तुत होने के निर्देश दिए है।
एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया द्वारा स्लीमनाबाद तहसील के हल्का पटवारी मढ़ाना इमलिया के पटवारी योगेन्द्र बागरी को जारी कारण बताओ नोटिस में राजस्व प्रकरणों, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा और फार्मर आईडी बनाने के मामले में कम प्रगति और रूचि नहीं लेने और घोर लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं स्लीमनाबाद तहसील के ही हल्का पटवारी धरवारा महेन्द्र मिश्रा को फार्मर आईडी बनानें और सी.एम. हेल्पलाइन के निराकरण में रूचि नहीं लेने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसी प्रकार हल्का पटवारी मटवारा खुड़ावल अनंत गुप्ता द्वारा भी फार्मर आईडी बनाने की लक्ष्य के अनुरूप शून्य प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।।