दुद्धी सोनभद्र (विवेक सिंह)।
स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर 5 स्थित डीआर पैलेस के ठीक सामने से जीआईसी खेल मैदान जाने वाली मार्ग के किनारे नहर में इन दिनों कचरो का अंबार लगा हुआ है, और दुर्गंध से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है,इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ो गुजरने वाले छात्र छात्राओं सहित आम जनमानस नाक बंद कर मार्ग से गुजरते है ,यह है कि रीवा रांची रांची राजमार्ग उक्त पैलेस के ठीक सामने से लेकर गोंडवाना भवन तक नहर में गंदगी बजा रही है और कूड़ा कचरा इकट्ठा है जिसकी देखरेख न तो सिंचाई विभाग कर रहा है, और ना ही नगर पंचायत प्रशासन ,जबकि गर्मी का दिन अब प्रारंभ होने वाला है यहां गंदा पानी इकट्ठा होने से डेंगू ,मलेरिया के मच्छर उत्पन्न हो सकते हैं ,इनके काटने से लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते है ,इस संबंध में मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने बताया कि नहर में इतनी गंदगी इकट्ठा है कि बगल से गुजरने में भी बीमारियों का डर बना रहता है,इस मामल में नगर पंचायत के स्वच्छता व साफ सफाई के ब्रांड एम्बेसडर जितेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत को अवगत कराया गया है की कैनाल विभाग का नहर है जिसमें लगभग 300 मीटर तक पूरे नहर में कूड़ा कचरा गंदगी और गंदे पानी का जमाव है जो नगर पंचायत क्षेत्र में होने की वजह और सिंचाई विभाग का नहर होने के कारण साफ सफाई नहीं हो पा रही है, जिससे दोनों जिम्मेदारों की उदासीनता का दंश लोग झेल रहा हैं, उधर इस संबंध में बीजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राफे खां ने कहा कि उक्त स्थान पर इतनी गंदगी और कचरा फैला हुआ है इससे कई संक्रामक गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है और आसपास का वातावरण भी दूषित हो चुका है जबकि आदर्श नगर पंचायत में यह समस्या साफ सफाई की पोल को खोलता है, वही पर्यावरण प्रेमी मनोज, सरफराज मसीह, सत्यप्रकाश, अभिषेक रामरक्षा , टुन्नु,लवलेश ,विद्यार्थी गोपेश ,ध्रुवेश सनी सहित मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने नहर की पूर्ण रूप से नियमित रूप से साफ सफाई किए जाने की मांग किया है,उनका कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन इन दिनों विकास के कार्यों में लूट मची है लेकिन साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं है|