दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
स्थानीय थाना अंतर्गत कस्बा स्थित एनएच-39 रीवा-रांची राज्यमार्ग पर जाबर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार शाम साढ़े पांच बजे परीक्षा देकर घर लौट रहे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार छात्र घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार पहली बाइक पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव से दुद्धी लौट रहे तीन छात्र सवार थे। वे जोरुखाड़ जगदीश्वर प्रसाद कालेज से इंटरमीडिएट के सामान्य हिंदी पेपर देकर दुद्धी आ रहे थे। पहले बाइक में चालक दीपक (19) पुत्र अज्ञात निवासी खजुरी, शिवम (19) पुत्र रामविचार निवासी खजुरी (पीछे सवार) और उनके मित्र बिहारी लाल (20) पुत्र रामनाथ यादव निवासी आरंगपानी थाना म्योरपुर ( बीच सवार)थे और तीनों जीआईसी दुद्धी के छात्र हैं।
वहीं दूसरी बाइक पर निशु कुमार (35) पुत्र कमला प्रसाद निवासी हरनाकछार थाना विंढमगंज सवार था, जो दुद्धी जीआईसी कॉलेज में पेपर देकर गांव लौट रहा था।
इस आमने सामने की जोरदार टक्टर में दोनों बाइक पर सवार चारों छात्र घायल हो गए ।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया ।जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने दीपक की गंभीर चोट को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।बाकियों का इलाज चल रहा है ।
चिकित्सक डॉ वरुणा निधि ने बताया कि दीपक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट को देखते रेफर किया गया जबकि अन्य का इलाज जारी है ।