उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के ग्राम पंचायत छिल्ला में स्वर्गीय रघुवीर सिंह लोधी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
रघुवीर सिंह लोधी, रक्षपाल सिंह लोधी, राकेश लोधी और हरनाम सिंह लोधी के पिता थे।
शोकाकुल परिवार ने इस अवसर पर एक सराहनीय निर्णय लेते हुए मृत्युभोज जैसी परंपरा का विरोध किया और समाज से कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया।
शोक सभा में हरनारायण पटेल, रतिराम पटेल, सोबरन सिंह और आचार्य जी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मृत्युभोज जैसी रूढ़िवादी परंपराएँ आर्थिक और सामाजिक रूप से बोझ बन चुकी हैं, जिन्हें अब बंद किया जाना चाहिए।
परिवार के इस कदम को ग्रामीणों ने सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
ग्राम छिल्ला से उठी यह आवाज अब पूरे जिले में सामाजिक सुधार की चर्चा का विषय बन रही है। देखना होगा कि समाज इस पहल को किस रूप में आगे बढ़ाता है।
ललितपुर से शंकर लाल की खास रिपोर्ट