करेरा तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में एसडीएम अनुराग निंगवाल ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में नगर व ग्रामीण अंचलों से आए बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान प्रमुख रूप से राजस्व विभाग से जुड़ी भूमि विवाद, नामांतरण, सीमांकन, अतिक्रमण, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, सड़क निर्माण तथा स्वच्छता से संबंधित समस्याएं सामने आईं। कई नागरिकों ने वर्षों से लंबित प्रकरणों की जानकारी देते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
एसडीएम अनुराग निंगवाल ने एक-एक कर सभी आवेदनों को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित राहत देना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ मे तहसीलदार कल्पना शर्मा, विनोद सोनी आर आई मौजूद रहे
करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट