दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
सोनभद्र जिले के तहसील दुद्धी में सामाजिक एवं जातीय सामंजस्य बिगाड़ने के प्रयासों के खिलाफ आज शनिवार को भारत संघ द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में यूट्यूबर मृदुल तिवारी एवं उनकी बहन प्रगति तिवारी द्वारा निर्मित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि उक्त फिल्म में लड़की को यादव जाति का और लड़के को मुस्लिम धर्म का दर्शाया गया है। इससे हिंदू समाज एवं यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा समाज में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। फिल्म के प्रसार से सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
भारत संघ के प्रतिनिधियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सामाजिक हित में एसडीएम से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी कार्यालय से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा गरमा रहा है और लोग एकता की अपील कर रहे हैं।
इस अवसर पर जगतनारायण यादव (जिलाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सोनभद्र), अजय यादव (जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सोनभद्र) अभिनाथ यादव, दिनेश यादव, अंशुमन यादव, नरेश यादव, कार्तिक यादव और सुरेश यादव व अन्य मौजूद रहे ।