सहारनपुर
थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह यादव के नेतृत्व में थाना प्रांगण में आयोजित की शान्ति समिति की बैठक जिसमें नई परंपरा पर रहेगी रोक! आला अधिकारियों ने निर्देषित किया है कि किसी भी स्थान पर नई परंपरा (जैसे नए स्थान पर होलिका दहन या नया जुलूस मार्ग) शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो कार्यक्रम पहले से निर्धारित हैं, केवल वही संपन्न होंगे। हुड़दंगियों पर पुलिस लगाएगी लगाम! होली जैसे त्योहारों पर जबरन रंग डालने, शराब पीकर वाहन चलाने या डीजे पर अभद्र गाने बजाने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। सोशल मीडिया पर भी रहेगी पुलिस की पैनी नज़र ! पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ ‘आईटी एक्ट’ के तहत तत्काल कार्रवाई की जाएगी।यदि किसी क्षेत्र में कोई छोटा मोटा विवाद होता है, तो उसे आपस में बैठकर या पुलिस की मौजूदगी में सुलझाएं। इस शान्ति समिति बैठक का मुख्य संदेश यही है कि “त्योहार खुशियों के लिए हैं, विवाद के लिए नहीं।” पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अराजक तत्वों से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़